आचार्य श्री का संगम नगर में भव्य मंगल प्रवेश

आचार्य श्री का संगम नगर में भव्य मंगल प्रवेश



इंदौर। गुरुदेव आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का संसघ विहार स्मृति नगर से हुआ। स्मृति नगर से संगम नगर तक भव्य जुलूस के माध्यम से संगम नगर समाज द्वारा गुरुदेव की स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम जी सिलावट एवं लकी अवस्थी के नेतृत्व में भव्य मंगल अगवानी की गई। संगम नगर को गुरुदेव की भव्य अगवानी के सजाया गया था। स्वागत द्वार , घर -घर द्वीप जलें, रंगोली बना कर वह सभी घरों पर विद्युत सज्जा कर गुरुदेव का आत्मीय अभिनंदन किया गया। मंच पर  विरजित गुरुदेव ने अपनी मधुर वाणी से सभी को प्रवचन के माध्यम से शुभाषीष और आशीर्वाद दिया। वही स्वास्थ मंत्री के प्रतिनिधी लक्की अवस्थी ने गुरुदेव का पाद प्रक्षालन  किया।  श्री अवस्थी ने प्रतिमा स्थली रेवती रेंज पर हो रहे विकास कार्य की विस्तृत जानकारी गुरुदेव व संगम नगर  जैन समाज को दी।